बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे विधायक तो महिला ने जड़ दिया थप्पड़, देखें Video

वायरल वीडियो: यमुना और घग्गर नदी के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी के चलते दिल्ली और हरियाणा के बड़े इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी बीच हरियाणा के एक गांव में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह को एक महिला ने थप्पड़ जड़ दिया। कैथल जिले में बुधवार को विधायक ईश्वर सिंह एक गांव में पहुंचे थे। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला उनको थप्पड़ मारने के बाद बुरा-भला कह रहा रही है। महिला को कहते सुना जा सकता है कि ‘अब क्यों आए हो?’

यहां देखे विडियो….

महिला के थप्पड़ मारने के बाद उनके साथ मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल ऐक्शन लिया। वहीं गांव के लोगों ने भी महिला की इस हरकत की निंदा की है। ईश्वर सिंह ने बताया, महिला ने मेरे ऊपर हाथ उठा दिया। यह एकदम उत्पीड़न की तरह था । हमने इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। इस तरह की हरकत उचित नहीं है।

ईश्वर सिंह के मुताबिक वह गुहला चीका विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित भाटिया गांव में पहुंचे थे। यहां घग्गर का जल स्तर बढ़ने की वजह से गांव में बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा, पानी गांवों और खेतों में घुस गया है। इसमें विधायक का क्या दोष है? उन्होने बताया है कि गांव वालों का कहना है कि तटबंध ठीक तरीके से बनाया जाना चाहिए। बता दें कि 75 साल के ईश्वर सिंह पूर्व राज्यसभा सदस्य है। वह एससी नेशनल कमिशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि हरियाणा में भाजपा और जेजेपी की सरकार है। बीते दिनों तेज बारिश के बाद चीका क्षेत्र में घग्गर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं पंजाब की सीमा पर घग्गर नदीं का बांध टूट गया है। गांव में ईश्वर सिंह का महिलाओं ने विरोध किया। ईश्वर सिंह ने यह भी कहा कि गांव में जो स्थिति बनी है उसपर गुस्सा स्वाभाविक है लेकिन प्राकृतिक आपदा पर किसी का जोर नहीं चल सकता।

Related Articles

close