केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी: वीडियो बना रहे थे युवक, रोका तो गार्ड से मारपीट, दर्ज करायी FIR

Molestation of Union Minister's daughter: Youth was making video, when stopped he assaulted guard, FIR lodged

Minister Daughter Harassed: केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी हुई है। कुछ लड़कों ने धार्मिक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़छाड़ की है। महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ लड़कों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़खानी की। मामले की शिकायत खुद मंत्री रक्षा खडसे ने मुक्ताई नगर थाने में की है। मंत्री खडसे ने रविवार (2 मार्च) को मुक्ताई नगर थाने में मामले की शिकायत की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना मुक्ताईनगर के कोठली गांव में संत मुक्ताई यात्रा के दौरान हुई। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।मुक्ताई नगर थाना पुलिस के मुताबिक, कोथली गांव में 28 फरवरी को एक शोभा यात्रा थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेली सुरक्षा गार्ड के साथ शोभा यात्रा देखने गई थी। यात्रा में कुछ लड़के मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बनाने लगे। सुरक्षा गार्ड ने ऐसा करने से रोका तो लड़कों ने सुरक्षाकर्मी से मारपीट शुरू कर दी।

 

SDPO कृष्णत पिंगले ने बताया कि 28 फरवरी को कोथली गांव में एक यात्रा थी। इसी यात्रा में अनिकेत घुई और उसके 7 दोस्तों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की।

 

हमने POCSO (प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट के साथ-साथ IT (इन्फॉर्मेशन) एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें भेजी गई हैं।

Related Articles

close