झारखंड: CRPF जवान की सड़क हादसे में गयी जान, कैंप से लौटने के दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर गयी जान

Jharkhand: CRPF jawan died in a road accident, while returning from the camp, a speeding car hit the bike, died on the spot

CRPF Constable Accident: सीआरपीएफ के जवान संजीत कुमार सिंह की सड़क हादसे में जान चली गयी। वो राजधानी रांची में तैनात थे। नगड़ी थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त वो रांची स्थित सीआरपीएफ कैंप से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में उनकी जान चली गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

42 वर्षीय सीआरपीएफ जवान संजीत कुमार सिंह मूल रूप से धुलियार (तीनपहाड़, झारखंड) के निवासी थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, झाड़ग्राम और रांची जैसे संवेदनशील स्थानों पर अपनी सेवाएं दी थीं। वर्तमान में वे रांची में तैनात थे। 14 मार्च की दोपहर 12 बजे तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। संजीत कुमार सिंह का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर धुलियार (तीनपहाड़) में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया. उनके असामयिक निधन से इलाके में शोक की लहर है। तेज गति से आ रही XUV 700 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा गिरे. इसके बाद एक ट्रक से भी उनकी टक्कर हो गयी. यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सड़क हादसे में मौत की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close