झारखंड: कौन है झारखंड पुलिस का इनकाउंटर स्पेशलिस्ट, जिसने गैंगस्टर अमन साहू का कर दिया काम तमाम, थर-थर कांपते हैं अपराधी

Jharkhand: Who is the encounter specialist of Jharkhand Police, who killed gangster Aman Sahu, criminals tremble in fear

Encounter Specialist: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बन गया गैंगस्टर अमन साहू मुठभेड़ में ढेर हो गया। अमन साव जिस इनकाउंटर स्पेशलिस्ट की गोली का शिकार बना, उनका नाम प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पीके हैं। कई मिशन की अगुवाई कर चुके प्रमोद कमार सिंह उर्फ पीके अपनी सटीक निशाने की वजह से इनकाउंटर स्पेशलिस्ट बने हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं, वो इनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रमोद कुमार सिंह, जिसने अपनी गोलियों से खूंखार गैंगस्टर को भून डाला। पीके की तेज तर्रारी और सटीक निशानेबाजी के कारण ही अमन साहू को भागने का मौका नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल डीजीएम की हत्या मामले में अमन साहू का नाम आने के बाद झारखंड पुलिस उससे पूछताछ करना चाहती थी। सोमवार को ही अमन सिंह को रायपुर से रांची के लिए लेकर झारखंड पुलिस निकली थी, लेकिन रास्ते में कथित तौर पर अमन साहू ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद झारखंड पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पीके ने अमन साहू का एनकाउंटर किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को आशंका थी कि रास्ते में कुछ अनहोनी हो सकती है। इसलिए पीके को यह जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि अमन साहू पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। तभी पीके ने उसे मार गिराया। पीके एटीएस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पीके झारखंड पुलिस के जाने-माने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने पहले भी कई दुर्दांत अपराधियों को मार गिराया है।

 

कई बड़े इनकाउंटर को किया है पीके ने लीड

2022 में धनबाद के बैंक मोड़ स्थित मुथूट फाइनेंस में डकैती की कोशिश हुई थी। तब पीके ने अकेले ही अपराधियों का एनकाउंटर किया था। इस घटना में सभी अपराधी मारे गए थे। यह मुठभेड़ काफी चर्चित हुई थी। पीके पहले पलामू में भी तैनात रहे हैं। वे 1994 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे। चैनपुर में थाना प्रभारी भी रहे। प्रमोशन के बाद अब वे एटीएस में डीएसपी हैं।

कई लूटेरों और डकैतों का किया इनकाउंटर

थाना प्रभारी रहते हुए भी उन्होंने कई लुटेरों का एनकाउंटर किया था। जिस जगह अमन साहू का एनकाउंटर हुआ, वहां पहले भी एक डकैत मारा गया है। पलामू में अपनी तैनाती के दौरान पीके ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। इससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। प्रमोद कुमार सिंह को ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ कहा जाता है। इससे पता चलता है कि वे कितने कुशल और निडर पुलिस अधिकारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close