झारखंड : 18 लाख मंईयां को क्यों नहीं मिला पैसा, कारण बताए हेमंत सरकार; प्रखंड कार्यालय में लगाए सूची- बाबूलाल मरांडी

Why 18 lakh Maiyas did not get the money, Hemant government should tell the reason; list should be put up in the block office- Babulal Marandi

बाबूलाल मरांडी ने मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के नाम पर बिचौलियों द्वारा महिलाओं से पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से मामले की जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को पैसा नहीं मिला वे प्रखंड, अंचल कार्यालय, बैंक और प्रज्ञा केंद्र का चक्कर लगा रही हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन महिलाओं को यह तक नहीं पता कि उनका आवेदन क्यों अस्वीकृत हो गया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसी बात का फायदा बिचौलिये उठा रहे हैं.

अस्वीकृत आवेदन की सूची जारी करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि मंईयां सम्मान योजना के अस्वीकृत सूची को अंचल कार्यालयों में सूचना पट में प्रदर्शित किया जाए. आवेदन अस्वीकृत होने की वजह भी बताई जाए. ऐसा होगा तो महिलाएं वैध दस्तावेज जमा कर मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठा पाएंगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंईयां सम्मान योजना से 18 लाख लाभुक गायब
गौरतलब है कि मंईंया सम्मान योजना के तहत जनवरी से मार्च तक की राशि होली से पहले डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में भेजी गई थी. विपक्ष ने आरोप लगाया कि 18 लाख लाभुकों को पैसा नहीं मिला. उनको इसकी स्पष्ट वजह भी नहीं बताई गई. ये वही महिलाएं हैं जिनको अगस्त से नवंबर तक 1-1 हजार रुपये की 4 किश्तें जारी की गई थी. अब लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close