सेक्स के बाद पत्नी की हत्या, चरित्र शंका में पति ने दिया ताबड़तोड़ वार, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

रायपुर के अभनपुर में पति ने रॉड से मारी पत्नी पर जानलेवा चोट, मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया

सेक्स के बाद पत्नी की हत्या, चरित्र शंका में पति ने दिया ताबड़तोड़ वार, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

अभनपुर: रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी पति मुकेश सेन ने अपनी पत्नी प्रियंका सेन की हत्या कर दी और इसके बाद थाने पहुंचकर खुद सरेंडर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने चरित्र पर शक होने के कारण वारदात को अंजाम दिया। घटना की रात पहले पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध बने, लेकिन उसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने रॉड से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर चोटों के कारण प्रियंका को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

 मामले का पूरा बैकग्राउंड

टोकरो गांव निवासी मुकेश सेन अपनी पत्नी की चरित्र पर शक करता था। तीजा के मौके पर प्रियंका मायके गई हुई थी। उपवास के दूसरे दिन मुकेश ससुराल पहुंचा और प्रियंका को अपने साथ घर ले आया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों के बीच अक्सर अवैध संबंध के शक को लेकर झगड़े होते रहते थे। घटना की रात पति-पत्नी ने आपसी संबंध बनाए, इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि हत्याकांड तक जा पहुँचा।

 मायके वालों ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

मृतिका के मायके वालों का कहना है कि मुकेश सेन और उसका परिवार प्रियंका को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करता था। मारपीट और झगड़े की वजह से प्रियंका दो बार मायके आकर बैठ गई थी, लेकिन समझा-बुझाकर वापस ससुराल भेज दी गई थी।अभनपुर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मुकेश सेन को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close