महिला पुलिस ट्रिपल मर्डर केस की गुत्थी सुलझी,एसएसपी का ड्राइवर ही निकला कातिल..आरोपी गिरफ्तार…पढ़िए पूरी कहानी..

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर की गुत्थी जमशेदपुर पुलिस ने सुलझा लिया है । गोलमुरी पुलिस लाइन के क्वार्टर में महिला कॉन्स्टेबल, उसकी मां और बेटी की हत्या बेरहमी से कर दी गई थी। एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया उनके चालक आरक्षी ने ही ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया है। उसका महिला कांस्टेबल के साथ प्रेम प्रसंग था। किसी दूसरी के साथ दोस्ती होने की बात पर गुस्से में आकर कांस्टेबल ने वारदात को अंजाम दिया।

जमशेदपुर गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन में महिला सिपाही सविता रानी हेंब्रम, उसकी बुजुर्ग मां और नाबालिग बेटी गीता हेंब्रम की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में वारदात को अंजाम देने वाले सोनारी कागलनगर के रहने वाले एसएसपी के चालक आरक्षी रामचंद्र सिंह जामुदा को गिरफ्तार कर लिया है। 21 जुलाई 2022 की रात गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित बंद फ्लैट से एसएसपी कार्यालय में पदस्थापित आरक्षी महिला,उसकी बुजुर्ग मां और उसकी नाबालिग बेटी का शव बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की थी, मामले का जल्द खुलासा और अपराधी की पकड़ने के लिए SIT का भी गठन किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी प्रभात कुमार ने क्या कहा

मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि चालक आरक्षी रामचंद्र सिंह जामुदा ने ट्रिपल मंडल को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि रामचंद्र जामुदा के साथ महिला सिपाही सविता से 6 वर्षों से घनिष्ठता थी। वह अक्सर उसके फ्लैट में आना-जाना भी करता था। दोनों साथ में रहते भी थे। इधर रामचंद्र सिंह जमुदा को शक हो गया था कि सविता का किसी अन्य युवक से भी संबंध है। वह सविता के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल भी चेक करता था।

किसी दूसरे युवक के साथ सविता की दोस्ती उसे पसंद नहीं थी, जिस कारण कॉन्स्टेबल ने युवक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। उसी नियत से रामचंद्र सिंह जमुदा 19 जुलाई की रात सविता के फ्लैट में भी गया था लेकिन उस दिन सविता का दोस्त उसके घर नहीं आया और इस बात पर सविता के साथ उसकी कहासुनी होने लगी। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने लोहे की रॉड से सविता के सिर पर हमला कर दिया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के क्रम में एसएसपी ने आगे बताया दूसरे कमरे में सो रही बेटी और सविता की बुजुर्ग मां आवाज सुनकर बाहर निकली और विरोध किया तो रामचंद्र जमुदा ने उन पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लोहे की रॉड से लगातार प्रहार करने से सविता, उसकी बेटी और उसकी मां की मौके पर मौत हो गई। वारदात की घटना को अंजाम देने के बाद जमुदा फ्लैट में बाहर से ताला लगा कर चला गया। आधी रात होने के कारण किसी को पता नहीं चला।

एसएसपी ने बताया कि 20 जुलाई को रामचंद्र ड्यूटी पर आया था इधर एसआईटी की टीम प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विवाद दोनों मामले को लेकर अनुसंधान कर रही थी। प्रेम प्रसंग में रामचंद्र जमुदा का नाम सामने आया उन्होंने बताया कि मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया था। 22 जुलाई को रामचंद्र जमुदा ड्यूटी पर नहीं आया जिसके बाद पुलिस ने छापामारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कपड़े और रॉड बरामद कर लिया। पूछताछ में रामचंद्र जामुदा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसएसपी ने बताया कि रामचंद्र को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close