रांची में 13 लाख की लूटकांड में महिलाएं भी थी शामिल, पुलिस ने कैशियर से लूट मामले में किया ये बड़ा खुलासा

Women were also involved in the robbery of Rs 13 lakh in Ranchi, police made this big revelation in the cashier robbery case.

Ranchi Crime: कैशियर को गोली मारकर लूट मामले में रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन महिला समेत 8 लूटेरों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पंडरा ओपी क्षेत्र में 13 लाख की लूट की वारदात हुई थी। आशीर्वाद आटा के कैशियर को गोली मारी गयी थी। पुलिस ने लूट के दो लाख 63 हजार रुपए कैश, एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 12 गोलियां, एक स्कॉर्पियो और दो बाइक बरामद की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि आशीर्वाद आटा कंपनी के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता से अपराधियों ने दिनदहाड़े पैसे लूट लिए थे और भागने के क्रम में एक को गोली मारकर घायल कर दिया था। जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर 2024 को दिनदहाड़े 13 लाख रुपए की लूट हुई थी। जिसका पुलिस ने एक सप्ताह बाद उद्भेदन किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची पुलिस ने लूटकांड में जिन आठ को गिरफ्तार किया है। उनमें आशीर्वाद आटा का पूर्व कर्मी चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा, रामगढ़ का राजेश कुमार सिन्हा, संतोष कुमार सिंह, कारू सिंह, प्रकाश साव, उसकी पत्नी नीलम देवी, बहन पूनम देवी और चंद्रशेखर की पत्नी साधना सिंह उर्फ प्रीति सिन्हा शामिल हैं। दिनदहाड़े अपराधियों ने आशीर्वाद आटा कंपनी के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता से रुपए लूट लिए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान बचाने आए सुमित को अपराधियों ने गोली मार दी थी और फरार हो गए थे। लूटकांड में गोली लगने से घायल लोटस (स्टार) होटल के मैनेजर सुमित कुमार को रविवार को मेडिका अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वारदात के बाद रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। रांची पुलिस ने लूटकांड के बाद अपराधियों की तस्वीर जारी कर इन पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

close