झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: गढ़वा, पलामू समेत इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, मानसून सक्रिय

Heavy rain alert in Jharkhand: Yellow alert issued in these districts including Garhwa, Palamu, monsoon active

रांची : झारखंड में मानसून (Jharkhand Weather) पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 1 जुलाई 2025 को राज्य के 5 जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले आज भारी बारिश की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

जमशेदपुर से होकर गुजर रही ट्रफ लाइन

IMD रांची केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि इस समय मानसून ट्रफ लाइन जमशेदपुर से होकर गुजर रही है, जिससे पूरे झारखंड के मौसम पर प्रभाव पड़ रहा है। इस ट्रफ के प्रभाव से पश्चिमी झारखंड में बारिश की गतिविधि काफी बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर एरिया

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन चुका है। समुद्र में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जो आने वाले 48 घंटों में ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ेगा। इससे बारिश की तीव्रता और बढ़ेगी।

कहां-कहां जारी किया गया येलो अलर्ट

IMD ने बताया कि झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों में बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने (Jharkhand Weather) की संभावना है। इन जिलों में बिजली चमकने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jharkhand Weather : रांची में कई बार हो सकती है बारिश

राजधानी रांची में आज कई बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

तापमान और वर्षा का आंकड़ा

    • झारखंड में सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान 32.9°C गोड्डा में रहा।
    • सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1°C गुमला में दर्ज किया गया।
  • जमशेदपुर : 40.2 मिमी
  • रांची : 11 मिमी
  • बोकारो : 5.8 मिमी
  • चाईबासा : 3.0 मिमी वर्षा हुई।

Jharkhand Weather : जून में झारखंड ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड

  • इस बार झारखंड में मानसून की बारिश ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • जून 2025 में पूरे राज्य में 348.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
  • यह औसतन सामान्य (189.5 मिमी) से 84% अधिक है।
  • 13 जिलों में 282.2 से 607.8 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close