हां, हमें मोहब्बत थी….सोनम-राज का कबूलनामा! राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़, अब नहीं होगा नार्को टेस्ट

इंदौर/शिलांग: राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक सनसनीखेज मोड़ आया है। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में पहली बार आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने अपने रिश्ते को खुलेआम स्वीकार कर लिया है। मेघालय पुलिस की पूछताछ में दोनों ने कबूल कर लिया कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी।

अब जबकि दोनों ने न सिर्फ अपना रिश्ता कबूला, बल्कि अपराध भी स्वीकार किया, तो नार्को टेस्ट की जरूरत खत्म हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 पुलिस बोली – कबूलनामे के बाद नहीं कराएंगे नार्को टेस्ट(सोनम-राज का कबूलनामा)

पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने कहा, “राज और सोनम दोनों ने अपना अपराध कबूल लिया है। हमारे पास सबूत हैं और नार्को टेस्ट की जरूरत नहीं है। हम मजबूत और कानूनी रूप से टिकाऊ चार्जशीट तैयार कर रहे हैं।”

 फ्लैट, बैग और तांत्रिक लिंक – जांच में कई परतें खुलीं(सोनम-राज का कबूलनामा)

  • पुलिस अब इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी मालिक लोकेंद्र तोमर से पूछताछ की तैयारी में है, जिनके फ्लैट में सोनम रुकी थी।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • एक बैग में देसी पिस्टल, 5 लाख नकद और राजा के गहनों की बात सामने आई है।

  • पुलिस को शक है कि यह बैग जानबूझकर तोमर या प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स ने हटाया ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 हत्या में तांत्रिक एंगल की भी जांच(सोनम-राज का कबूलनामा)

जांच में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है – पुलिस को शक है कि राजा रघुवंशी की हत्या तांत्रिक गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है
पुलिस ने सोनम के संपर्कों, मैसेज, कॉल डाटा और सोशल मीडिया एक्टिविटी को खंगालना शुरू कर दिया है।

 यह है पूरा मामला संक्षेप में:

  • इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या

  • आरोपी: पत्नी सोनम और उसका प्रेमी राज

  • प्रेमी संग भागने के लिए की पति की हत्या

  • केस में गिरफ्तारी, कबूलनामा और कई नए खुलासे

हां, हमें मोहब्बत थी….सोनम-राज का कबूलनामा! राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़, अब नहीं होगा नार्को टेस्ट

Related Articles

close