350 रुपए के लिए युवक बना दरिंदा, नाबालिग को 60 बार चाकू से गोंदा, लाश पर किया डांस

दिल्ली : राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके से मंगलवार देर रात घटी दिल दहलाने वाली घटना की पूरी कहानी सामने आई है. यह मामला इतना संगीन है कि हर अभिभावक यह सोचने के लिए मजबूर होना होगा कि आखिर एक किशोर ने अपने ही समान उम्र के नाबालिक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसने जबरन 350 रुपये मांगने पर देने से इनकार कर दिया.

मृतक नाबालिग का आरोपी को पैसे न देना इतना नागवार लगा कि उसने मृतक नाबालिक पर चाकुओं से सबके सामने ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने मृतक के गर्दन पर ताबड़तोड़ 60 बार वार किए. इससे भी मन नहीं भरा तो उसके सिर पर लात मारकर देखा कि वो मरा है कि नहीं. उसके बाद चारों तरफ नजर घुमाने के बाद मौके से फरार हो गया. दिल्ली पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का अंजाम देने के आरोपी संदिग्ध 16 वर्षीय लड़के को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजकर 20 मिनट की है. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक आरोपी मृतक के शरीर को पड़ोस में एक तंग गली में घसीटते देखा जा रहा है. गली के दोनों तरफ घर हैं. इसके बाद, वह पीड़ित की गर्दन, कान और चेहरे पर लगातार चाकू मारना शुरू करता है. लड़का बीच-बीच में रुकता है और ऊपर देखता है, ऐसा प्रतीत होता है कि वह राहगीरों को अपनी बाईं ओर ले जा रहा है. वह अपनी दाहिनी ओर देखता है और मौके से फरार होने से पहले मृतक लड़के को फिर से चाकू मारना शुरू कर देता है. पीड़ित का सिर हिलाता है, जिससे पता चलता है कि वह अभी भी जीवित है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया दोनों ही एक दूसरे को नहीं जानते थे। आरोपी पहले पीड़ित के पास गया और बिरयानी खरीदने के लिए 350 रुपए मांगने लगा। पीड़ित ने देने से मना किया तो उसने उससे पैसे छीनने की कोशिश की जिसके बाद दोनों में झड़प हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसका गला दबा कर बेहोश कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close