झारखंड- गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर गिरफ्तार, 1 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में हुई गिरफ्तारी, 20% मिलना था कमीशन

Jharkhand: Two shooters of gangster Prince Khan arrested for demanding 1 crore rupees in extortion money, 20% commission.

Jharkhand Crime News : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 1 करोड़ की सुपारी मांगने के मामले में ये गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार दोनों आरोपी प्रिंस खान के कहने पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले थे।पलामू पुलिस ने ये कार्रवाई की है। गिरफ्तार शूटरों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल प्रिंस खान गैंग ने 21 दिसंबर को पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के ज्वेलर रंजीत कुमार सोनी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। ज्वेलर ने इसकी शिकायत पुलिस को की थी, जिसके बाद अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर के दो शूटर को गिरफ्तार किया है। दिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पहाड़ी मोहल्ला से ये गिरफ्तारी हुई है। आरोपी का नाम मोहम्मद नाजीम और मुर्तजा अंसारी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

पलामू से पहले इसी गैंग ने चतरा के एक कारोबारी से भी रंगदारी मांगी थी। मोहम्मद नाजीम और मुर्तजा अंसारी इसी धमकी के बाद प्रिंस खान से संपर्क किया था। नाजीम ने प्रिंस खान से को फोन कर पलामू के ज्वेलर्स का नंबर दिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दरअसल कुछ महीने पहले नाजीम ने सोना कारोबारी से खरीदारी की थी। उसी खरीदारी के बिल से सोना कारोबारी का नंबर मिला था जिसे उसने प्रिंस खान को दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

गिरफ्तार दोनों आरोपी एक अपने पास पाइप रखे हुए थे, जो देखने में हथियार की तरह लग रहा था। रंगदारी मांगने के बाद दोनों आरोपी ज्वेलरी शॉप के बगल में मौजूद केक दुकान में भी गए थे। नाजीम ने केक का ऑर्डर भी दिया था, ताकि उस पर किसी को शक न हो. पुलिस को रेकी से जुड़ा सीसीटीवी भी मिला है।

 

 

दोनो आरोपियों को रंगदारी का मिलना था 20 प्रतिशत

 

कार्रवाई के दौरान पलामू पुलिस के जांच में कई खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि रंगदारी मिलने के बाद 20 प्रतिशत हिस्सा उन्हें मिलता, जबकि 80 प्रतिशत हिस्सा प्रिंस खान को मिलना था। दोनों आरोपी को पैसों की जरूरत थी। मुर्तजा अंसारी ऑटो चलाता था और किराए के मकान में रहता था। मकान मालिक किराए के लिए दबाव बना रहा था। नाजीम पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस की कार्रवाई में पुलिस सब इंस्पेक्टर तंजीलुल मन्नान, सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार समेत कई जवान शामिल थे।

Related Articles

close