झारखंड पुलिस में बड़ी राहत! कई अधिकारियों को मिलेगा ACP-MACP का लाभ, अब वेतन में होगा वित्तीय उन्नयन

DGP की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक में फैसला, पात्र अधिकारियों के मामलों पर शुरू होगी आगे की वित्तीय प्रक्रिया

Ranchi News : झारखंड पुलिस के कई अधिकारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ACP और MACP योजना के तहत वित्तीय उन्नयन का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। पुलिस मुख्यालय में हुई महानिदेशक चयन परिषद-सह-स्क्रीनिंग समिति की बैठक में पात्र पुलिस पदाधिकारियों के मामलों की समीक्षा कर उन्हें योजना का लाभ देने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने बैठक की Minutes जारी कर दी है, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों के मामलों में आगे की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पात्र अधिकारियों को मिलेगा वित्तीय लाभ

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, बैठक में जिन पुलिस पदाधिकारियों को ACP-MACP का लाभ देने के लिए योग्य पाया गया है, उनके मामलों में अब आगे की वित्तीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसके तहत वेतन निर्धारण समेत अन्य जरूरी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इसके लिए आंतरिक वित्तीय सलाहकार तथा गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सहमति जरूरी होगी। सहमति मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय संबंधित अधिकारियों के लिए आवश्यक आदेश जारी करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

DGP की अध्यक्षता में हुई बैठक

चयन समिति की बैठक की अध्यक्षता DGP तदाशा मिश्रा ने की। बैठक में पुलिस महानिदेशक प्रभात कुमार, पुलिस महानिदेशक असीम विक्रांत मिज, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार पंकज कंबोज समेत सरकार के संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में पुलिस अधिकारियों के सेवा संबंधी रिकॉर्ड और पहले मिल चुके वित्तीय लाभों को ध्यान में रखते हुए उनके मामलों की बारीकी से समीक्षा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नियुक्ति से लेकर पुराने लाभ तक की हुई समीक्षा

समिति ने पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति तिथि, वर्तमान पदस्थापन और पूर्व में मिले ACP-MACP लाभ समेत अन्य बिंदुओं के आधार पर मामलों की जांच की।

बैठक के कार्यवृत्त में अलग-अलग अधिकारियों को पहले मिले वित्तीय उन्नयन और अब मिलने वाले लाभ से जुड़े निर्णय दर्ज किए गए हैं। यानी किस अधिकारी को पहले क्या लाभ मिल चुका है और अब वह किस वित्तीय उन्नयन के लिए पात्र है, इस आधार पर आगे की कार्रवाई तय की गई है।

अधिकारियों को भेजे गए जरूरी निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी सभी संबंधित क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों को दे दी है। साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

अब संबंधित विभागों की सहमति और वित्तीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र पुलिस अधिकारियों को ACP-MACP का लाभ देने को लेकर औपचारिक आदेश जारी होने का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close