प्रेमिका से रात के अंधेरे में प्यार कर रहे आर्मी जवान को बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पीटा…जवान और दोस्त गंभीर

लोहरदगा। इंडियन आर्मी के जवान को देर रात ग्रामीमों ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया। जवान रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। मामला लोहरदगा के सेन्हा टंगरा टोली का है। जानकारी के मुताबिक इंडियन आर्मी का जवान नरेंद्र छुट्टी पर घर आया था। इस दौरान वो अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सेन्हा टंगरा टोली आया था। रात के अंधरे में वो प्रेमिका से मिल रहा था, तभी ग्रामीमों में किसी ने बच्चा चोर के आने की अफवाह उड़ा दी।

ग्रामी अपने अपने घरों से लाठी डंडा लेकर निकल पड़े और बच्चा चोर को ढूंढने लगे। इस दौरान अंधेरे मेंआर्मी जवान नरेंद्र अपनी प्रेमिका से मिल रहा था। वहीं पास में राजू भी था। ग्रामीणों को आता देख नरेंद्र और राजू भागने लगे, तो ग्रामीणों ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया और बेदर्दी से दोनों की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में दोनों को लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दोनों की हालत डाक्टरों ने नाजुक बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नरेंद्र आर्मी का जवान है और छुट्टी में घर आया हुआ है। वो अपनी प्रेमिका को रात के अंधे में बुलाकर उससे मिल रहा था, तभी ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रह है। घायल राजू और नरेंद्र दोनों कटियाटोली के रहने वाले हैं। खबर आ रही है कि गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने दोहरदगा से रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

पुलिस अगर वक्त पर नहीं पहुंचती तो ग्रामीण दोनों युवक की जान ही ले लेते। ग्रामीणों की तरफ से युवकों की पिटाई की सूचना ग्रामीणों में ही पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पहुंची। पुलिस ने किसी तरह से दोनों को वहां से निकाला। ग्रामीणों के हाथ में पत्थर, लाठी और डंडे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close