घर से बस कुछ कदम दूर था ठिकाना… तभी सामने आया मौत बनकर हाथी, 62 साल की महिला को कुचल दिया

सिमडेगा में जंगली हाथी का खौफनाक हमला, घर लौट रही कमला देवी को सूंड से उठाकर जमीन पर पटका और फिर कुचल दिया; मौके पर ही मौत

सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिले में जंगली हाथी के हमले से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। ठेठईटांगर प्रखंड की दुमकी पंचायत के गोहरपहर पहाड़टोली में मंगलवार शाम करीब 6 बजे यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान 62 वर्षीय कमला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घर लौटते वक्त अचानक सामने आ गया हाथी

मिली जानकारी के अनुसार कमला देवी बरपानी से अपने घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि घर के नजदीक पहुंचते ही झुंड से अलग हुआ एक जंगली हाथी अचानक उनके सामने आ गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने कमला देवी को अपनी सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और इसके बाद उन्हें कुचल दिया। गंभीर हमले के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हमले के बाद जंगल की ओर चला गया हाथी

घटना के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। महिला की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद गांव में भय का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों के मुताबिक इलाके में लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। ऐसे में लोगों को खासकर शाम और रात के समय घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और हाथियों की लगातार आवाजाही से लोगों को राहत दिलाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर पहुंचे विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। विधायक ने मृतका के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

इलाके में हाथी की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों में अभी भी डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close