झारखंड के दो बड़े अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, एक पहुंचे परमाणु ऊर्जा विभाग तो दूसरे की खुली नई राह

1995 बैच के IPS संजय लाटकर को DG रैंक में प्रमोशन के साथ मिली Security की कमान, IAS घोलप रमेश को केंद्रीय उपक्रम जाने के लिए NOC

रांची। झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। एक ओर 1995 बैच के IPS अधिकारी संजय आनंदराव लाटकर को डीजी रैंक में प्रमोशन मिला है और उन्हें भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में DG (Security) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, झारखंड कैडर के IAS अधिकारी घोलप रमेश को केंद्रीय उपक्रम में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए कार्मिक विभाग से NOC मिल गया है।

दोनों अधिकारियों से जुड़े ये प्रशासनिक बदलाव झारखंड के ब्यूरोक्रेसी गलियारे में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ADG से DG रैंक में पहुंचे संजय लाटकर

1995 बैच के IPS अधिकारी संजय आनंदराव लाटकर फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। कुछ समय पहले ही उन्हें मुंबई स्थित परमाणु ऊर्जा विभाग में ADG (Security) के पद पर तैनाती मिली थी। अब उन्हें डीजी रैंक में प्रोन्नति मिलने के बाद इसी विभाग में DG Security की जिम्मेदारी दी गई है।

उनकी ADG से DG रैंक में प्रोन्नति से संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी की गई। इससे पहले संजय लाटकर केंद्र में डीजी रैंक के लिए इम्पैनल भी हो चुके थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CRPF में भी संभाल चुके हैं अहम जिम्मेदारी

संजय लाटकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान CRPF में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने झारखंड चैप्टर में IG के रूप में काम किया।

बाद में झारखंड कैडर में वापसी के बाद उन्हें ADG अभियान की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान राज्य में माओवादी विरोधी अभियानों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनके कार्यकाल के दौरान बूढ़ा पहाड़, सारंडा, ट्राई जंक्शन और बुलबुल जंगल जैसे इलाकों में माओवाद विरोधी अभियान चलाए गए। इसके बाद उनका तबादला ADG रेल के पद पर किया गया। बाद में वे दोबारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए।

IAS घोलप रमेश को भी मिली नई जिम्मेदारी की मंजूरी

वहीं, झारखंड कैडर के IAS अधिकारी घोलप रमेश को केंद्रीय उपक्रम में कार्य करने के लिए कार्मिक विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी NOC मिल गया है।

NOC मिलने के बाद अब उनके झारखंड सरकार से विमुक्त होकर केंद्रीय उपक्रम में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए रवाना होने का रास्ता साफ हो गया है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अलग है घोलप रमेश की नई पोस्टिंग

घोलप रमेश ने केंद्रीय उपक्रम में नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग से NOC मांगा था, जिसे मंजूरी दे दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक उनकी यह नियुक्ति सामान्य केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अलग है।

यानी वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत किसी मंत्रालय या विभाग में नहीं, बल्कि केंद्रीय उपक्रम में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। इसके लिए उन्हें पहले राज्य सरकार से विमुक्त किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close