फिर बढ़ी महंगाई : CNG की कीमतों में हुई बड़ी बढोत्तरी…जानिये कितनी बढ़ी कीमत

नयी दिल्ली। सीएनजी के दामों में फिर से बढ़ोत्तरी की गयी है। इस बार ये बढोत्तरी 2 रूपये प्रति किलोग्राम की हुई है। आज से ये आदेश लागू भी हो गयी है। इस बढोत्तरी के बाद दिल्ली में एक किलो कंप्रेस्ड नेचुरल गैस अब 73 रूपये प्रति किलो मिलेगी। नोएडा, गाजियाबाद में ये कीमत 76.17 रूपये होगी। मुजफ्फर नगर, मेरठ, शामली में 80.84, गुरूग्राम में 81.94 होगी।

पिछले कुछ दिनों से सीएनजी की कीमतों में लगातार बढोत्तरी हो रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच अब सीएनजी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इससे पहले यूपी और कुछ अन्य राज्यों में भी कीमतें बढ़ी थी। गैस की खरीद मूल्य में बढोत्तरी से यूपी के कई जिलों में सीएनजी की कीमतों में बढोत्तरी की गयी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close