बड़ा विमान हादसा: उड़ते-उड़ते जमीन पर आ गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, ट्रेनी और इंस्पेक्टर की मौत, पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर..
Major plane crash: Training aircraft crashes to the ground; trainee and instructor killed; police and administrative teams at the scene.

Plane Crash। एक बड़े विमान हादसे की खबर आ रही है। हादसे में पायलट की जान चली गयी है, जबकि दूसरे पायलट की हालत गंभीर है। हादसा उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। गुरुवार दोपहर बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्थूपुरवा गांव के नजदीक एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा पायलट गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
#WATCH | UP | A twin-engine four-seater training aircraft crashes in a field in Kanpur; Instructor pilot and trainee pilot killed, say police. pic.twitter.com/XihvcSo1xj
ये खबर भी पढ़ें…— ANI (@ANI) August 27, 2026
उड़ान के दौरान अचानक हुआ हादसा
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान ट्विन इंजन ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान अचानक विमान में धमाका हुआ और इसके बाद वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जमीन पर गिरते ही विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। पुलिस ने इलाके को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है।
एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल पायलट को विमान के मलबे से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।वहीं, हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर विमान का मलबा बिखरा हुआ है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विमान जमीन पर गिरने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विमान से बाहर मिली सीट
घटना से जुड़े सामने आए वीडियो में विमान का मलबा और घटनास्थल का दृश्य दिखाई दे रहा है। विमान के पास एक सीट भी बाहर पड़ी नजर आ रही है। हालांकि, इस आधार पर यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि दोनों पायलटों ने इजेक्ट करने की कोशिश की थी। इस संबंध में आधिकारिक जांच और विमानन अधिकारियों की रिपोर्ट का इंतजार है।
हादसे की जांच शुरू
विमान किन परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। विमान में धमाका कैसे हुआ और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।घटना के बाद नत्थूपुरवा गांव और गंगा बैराज के आसपास बड़ी संख्या में लोग जुट गए। प्रशासन की ओर से राहत-बचाव के साथ-साथ घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।












