सिंगर अंकित की गोली मारकर हत्या : जिम से निकलते ही गोलियों से हुई बौछार, ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे…’ गाने से हुए थी चर्चित

Singer Ankit shot dead: Rained with bullets as he stepped out of the gym; shot to fame with the song 'Bhari Court Mein Goli Maarenge...'

शामली। सिंगर अंकित को गोली मार दी गयी है। उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार शाम एक बड़ी वारदात हुई है। जानकारी के मुताबिक हरियाणवी संगीत जगत से जुड़े अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी मोहल्ले की बताई जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक अंकित बालियान जिम में वर्कआउट करने के बाद बाहर निकले ही थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।गोली लगने से अंकित गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिम से बाहर निकलते ही हुई फायरिंग

Ankit

घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक अंकित बालियान शाम के समय आर्यपुरी नालापाठी स्थित एक जिम में वर्कआउट करने पहुंचे थे। जिम से बाहर निकलकर घर की ओर जाने के दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

 

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

फायरिंग में गंभीर रूप से घायल अंकित को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।प्रारंभिक जानकारी में वारदात में तीन से चार हमलावरों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हमले की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे…’ गाने से मिली पहचान

अंकित बालियान हरियाणवी संगीत की दुनिया में सक्रिय थे। वह गायन के साथ यूट्यूब और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते थे। ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाने से उन्हें खास पहचान मिली थी।उन्होंने हरियाणवी संगीत जगत में कई कलाकारों के साथ काम किया था। बताया जाता है कि वह मासूम शर्मा और रानू पंजाबी समेत कई कलाकारों के साथ प्रोजेक्ट्स कर चुके थे।

 

पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में थे अंकित

अंकित बालियान मूल रूप से शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा के रहने वाले थे। उनकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। कुछ समय तक सोनीपत में रहने के बाद वह अपने गांव में भी रह रहे थे।बताया जा रहा है कि अंकित आगामी पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के तौर पर चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे। इसी बीच उनकी हत्या की खबर सामने आने से गांव और उनके प्रशंसकों के बीच शोक का माहौल है।पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह, हमलावरों की पहचान और वारदात की पूरी कड़ी का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close