1 करोड़ का ईनामी नक्सली ढेर: पुलिस-नक्सलियों में बड़ी मुठभेड़, खूंखार नक्सली बालकृष्णन मारा गया, 10 नक्सली भी ढेर

Naxalite with a bounty of Rs 1 crore killed: Major encounter between police and Naxalites, dreaded Naxalite Balakrishnan killed, 10 Naxalites also killed

Naxal News : नक्सल आपरेशंस में जवानों को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों में मुठभेड़ में एक करोड़ के ईनामी नक्सली को मार गिराया है। खूंखार नक्सली मोडेम बालकृष्ण कई बड़ी वारदातों में शामिल था और नक्सली संगठन में शीर्ष पदों पर था। जवानों को ये कामयाबी छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मिली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी होती रही, इस दौरान जवानों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सलियों के मार गिराया। गरियाबंद जिले के एसपी निखिल राखेचा ने मैनपुर के जंगलों में मुठभेड़ की पुष्टि की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार, कम से कम 10 नक्सलियों को मार गिराया गया है। अभी भी इलाके में रूक रूककर गोलीबारी जारी है। आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि जंगल में नक्सलियों के शव पड़े हुए हैं। आईईडी लगे होने का भी खतरा है। रात में सर्च ऑपरेशन नहीं किया जा सकता।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान पर थे, तभी उनका सामना नक्सलियों से हो गया और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि एसटीएफ, कोबरा (सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) और राज्य पुलिस के जवान इस अभियान में शामिल हैं।

Related Articles

close