10 यात्री की मौत : वैष्णो देवी जा रही बस गिरी गहरी खाई में,10 की मौत 20 से अधिक घायल

जम्मू : जम्मू कश्मीर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां अमृतसर से कटरा (जम्मू कश्मीर) जा रही बस खाई में गिर गई. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. 20 लोगों के घायल होने की भी खबर है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया जहां एक बस के खाई में गिरने की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य यात्री जख्मी बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, यह बस अमृतसर से कटरा जा रही थी और इसी दौरान अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार का माहौल पैदा हो गया है. आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस चलाया और सभी घायलों को निजी अस्पताल भेजा गया. इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस में करीब 70-75 लोग सवार थे जिसमें से कुछ घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था. वहीं, कुछ को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close