धनबाद : मैथन डैम में डूबने से 11वीं छात्र की मौत,दोस्त संग गया था तैराकी सीखने

धनबाद : मैथन में रविवार की सुबह करीब सात बजे एक किशोर की डैम में डूबने से मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त बाल-बल बच गया। बताया जा रहा है कि दोनो दोस्त तैराकी सीखने गए थे।

हर दिन सुबह विशाल अपने साथी दीपक गुप्ता के साथ हर दिन मॉर्निंग वॉक के लिए जाया करता था. रविवार को भी वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था. इस दौरान काली पहाड़ी चौक के समीप डैम में उतरकर वो नहाने लगे. विशाल धीरे-धीरे गहरे पानी में डूबने लगा दीपक के द्वारा उसे बचाने की कोशिश की गई लेकिन उसे सफलता हाथ नहीं लगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दीपक जब पूरी तरह से उसे बचाने में अक्षम हो गया तब वो किसी तरह तैर कर डैम से बाहर आया और घटना की सूचना परिजनों को दी. इसकी जानकारी मिलने के बाद विशाल के परिजन मैथन डैम पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद विशाल का शव बाहर निकाला गया है. वहीं मैथन थाना प्रभारी ने कहा कि शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि विशाल वर्णवाल अपने पिता काशी वर्णवाल का इकलौता बेटा था. काशी वर्णवाल मैथन मोड़ कुमारधुबी का रहने वाले हैं. झारखंड पश्चिम बंगाल की सीमा पर डीबूडीह चेकपोस्ट पर एक दुकान चलाते है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close