16 लोगों की मौत : भीषण सड़क हादसे में 16 की दर्दनाक मौत, 66 लोग घायल.. कईयों की हालत गंभीर

चीन: हुनान प्रांत में बड़ा हादसे की खबर आ रही है। जहां 10 मिनट के अंदर 49 वाहनों के आपस में टक्कर हो गई। जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य लोग घायल हो गए। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई। यह दुर्घटना शनिवार शाम चांगशा शहर में शुचांग-गुआंगझू राजमार्ग पर हुई।

सरकार संचालित सीजीटीएन के न्यूज पार्टल ने खबर दी कि कुल 49 वाहन 10 मिनट के अंदर आपस में टकरा गए। खबर में स्थानीय यातायात पुलिस विभाग के हवाले से कहा गया कि हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए। इसमें कहा गया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से आठ की हालत गंभीर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close