भीषण हादसा: सड़क निर्माण में लगे 19 लोगों की डूबकर मौत… प्रशासन की टीम जांच में जुटी…भेजी जा रही है टीमें

नयी दिल्ली। एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। नदी में डूबने से 19 लोगों की मौत हो गयी है। हादसा उस वक्त हुआ, जब नदी के रास्ते को पार करने की कोशिश कर रहे थे। घटना अरूणाचल प्रदेश के कुमी नदी की बतायी जा रही है। घटना के बाद प्रशासन की टीम ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक में अधिकांश मजदूर हैं, जो चीन बार्डर के पास सड़क निर्माण का कार्य कर रहे थे। ये सभी असम जाना चाहते थे, पहले इन सभी ठेकेदार से घर जाने के लिए छुट्टी मांगी, लेकिन जब इन्हें छुट्टी नहीं दी गयी तो ये सभी पैदल ही असम अपने घरों के लिए निकल गये।

घर जाने के रास्ते में ही ये हादसा उन मजदूरों के साथ घटा है। जानकारी मिली है कि सभी BRO द्वारा सड़क निर्माण कार्य के लिए अरूणाचल लाये गये थे। सभी त्योहार मनाने के लिए असम जाना चाह रहे थे। पैदल चलने के दौरान ये मजदूर अरूणाचल के कुरूंग कुमे जिले के जंगलों में खो गये थे। अभी तक एक शव बरामद हुए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी मजदूरों की मौत हो गयी है। आज एक और टीम मौके पर भेजी जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि कुमी नदी में ये मजदूर आखिर डूबे कैसे। क्या वो नदी पार कर रहे थे या फिर किसी अन्य वजह से हादसे का शिकार हो गये हैं। इस मामले में पुलिस अभी कुछ नहीं बोल रही है। जानकारी है कि सभी मजदूरों को एक सप्ताह से पता नहीं चल रहा था, जिसके बाद उनकी खोजबीन की गयी तो हादसे की जाकनारी आयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close