जेल सुपरीटेंडेंट से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी…. WhatsApp कॉल के जरिये दी गयी धमकी… पैसा दो नहीं तो…

गिरिडीह: केंद्रीय कारा गिरिडीह के अधीक्षक अनिमेष कुमार चौधरी से दो करो रुके रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गई है। व्हाट्सएप कॉल व मैसेज के जरिए जेल अधीक्षक को यह धमकी दी गई है। यह धमकी कुछ दिन पूर्व जेल अधीक्षक के सरकारी वाहन पर सवार प्रभारी कार्यपाल प्रमोद कुमार सिंह पर हुई गोलीबारी मामले में केंद्रीय कारा गिरिडीह में बंद आशीष कुमार साह को गैरकानूनी सुविधाएं नहीं देने से जुड़ा हुआ है।

आशीष चार सितंबर से गिरिडीह जेल में है। धमकी मिलने के बाद जेल अधीक्षक द्वारा इस संबंध में गिरिडीह एवं बोकारो एसपी को भी सूचना दे दी गई है। साथ ही अधीक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि मामले में अभी पुलिस कुछ नहीं बोल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्हाट्सएप कॉल नहीं उठाने पर आया मैसेज

बताया जाता है कि अधीक्षक के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से पहले दो बार व्हाट्सएप कॉल आया। इन दोनों कॉल को अधीक्षक किसी कारणवश नहीं उठा पाए। इसके बाद उन्हें किसी अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में कई आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थी। इसके अलावा दो करोड़ रुपए की मांग की गई थी। और नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गई थी। मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम मयंक सिंह लिखा था।

मैसेज के बाद फिर व्हाट्सएप कॉल से दी धमकी

मैसेज के बाद दोबारा अधीक्षक को उसी अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल से धमकी दी गई। अधीक्षक को कॉल करनेवाले ने गिरिडीह केंद्रीय कारा के सेल में सुरक्षात्मक कारणों से बंद बंदी आशीष कुमार साह को सेल से नहीं निकालने एवं अन्य गैर कानूनी सुविधाएं नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी तथा रुपए की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरिडीह केंद्रीय कारा के अधीक्षक अनिमेष कुमार चौधरी ने कहा,

‘धमकी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। जेल में बंद कुछ लोग गैर कानूनी सुविधाएं चाहते हैं। नहीं मिलने पर उनके द्वारा इस तरह की धमकी दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close