2 पुलिसकर्मी सस्पेंड : AK 47 मामले में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड… जानिये रांची पुलिस और ED के बीच का क्या है ये पूरा मामला…

रांची। प्रेम प्रकाश के घर से छापेमारी के दौरान मिले 2 AK 47 मामले में 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में रांची पुलिस ने ED को पत्र लिखा है। रांची पुलिस ने बताया है कि दोनों हथियार रांची पुलिस बल के कांस्टेबल के हैं। जानकारी के मुताबिक रांची जिला बल के दोनों आरक्षियों ने लिखित सूचना दी दी थी कि दोनों आरक्षक 23 अगस्‍त को ड्यूटी के बाद वापस लौट रहे थे, इस क्रम में बारिश होने लगी और उन्होंने अपने परिचित प्रेम प्रकाश के स्टाफ के पास अपने एके-47 और उसके साथ निर्गत गोलियां आलमारी में रख दी। हथियार को रखने के बाद उन्होंने चाबी ली और अपने-अपने घर चले गए।

इसी बीच बुधवार को प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंच गयी। इधर अपना हथियार लेने के ले रांची पुलिस के दोनों जवान जब प्रेम प्रकाश के बंगले पर पहुंचे तो वहां ईडी की टीम तैनात थी, जिसकी वजह से दोनों अपना हथियार नहीं ले सके। अरगोड़ा थाना प्रभारी ने मामले में जांच की तो पाया कि प्रेम प्रकाश के आवास पर ED टीम के द्वारा छापामारी के दोरान दोनों आरक्षियों के दोनों एके-47 और उसके साथ गोलियां बरामद की हैं। दोनों एके-47 और उसके साथ निर्गत गोलियों को प्राप्त करने के लिए ED से पत्राचार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close