20 IAS पांच राज्यों में करवाएंगे चुनाव, देखें लिस्ट किन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना) में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के 20 आईएएस अधिकारी को आब्जर्वर नियुक्त किया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार बिहार से जिन 20 आईएएस अधिकारी को आब्जर्वर बनाया गया है, उसमें…

  • नर्मदेश्वर लाल (प्रधान सचिव गन्ना उद्योग विभाग)
  • राजेश कुमार सचिव (बिहार मानवाधिकार आयोग)
  • विनोद सिंह गुंजियाल सचिव (मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग)
  • दीपक आनंद (निदेशक उपभोक्ता संरक्षण खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग)
  • आशिमा जैन (विशेष सचिव, लघु जल संसाधन विभाग)
  • गिरिवर दयाल सिंह (ईखायुक्त गाना उद्योग विभाग)
  • सुरेश चौधरी ( बंदोबस्त अधिक अगला पश्चिमी चंपारण बेतिया) को आब्जर्वर बनाया गया है।
  • सीमा त्रिपाठी (विशेष सचिव, कला संस्कृति एवं युवा विभाग)
  • कौशल किशोर (निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं)
  • अनिमेष कुमार पाराशर (मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह नगर आयुक्त, पटना नगर निगम)
  • मिथिलेश मिश्र (निदेशक, मध्यान्न भोजन बिहार )
  • संजीव ‘कुमार (निदेशक, तकनीकी सेवा उद्योग विभाग )
  • सुनील कुमार यादव (अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग)
  • राजेश मीणा (निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार)
  • नवदीप शुक्ला ( निदेशक, पशुपालन बिहार पटना)
  • आनंद शर्मा ( निदेशक, पंचायती राज )
  • श्याम बिहारी मीणा (निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण)

जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार को एक पत्र लिखा था और यह सुनिश्चित करने क अनुरोध किया कि सभी 20 आईएएस अधिकारियों को 6 अक्टूबर को नई दिल्ली में निर्धारित तिथि और समय पर ब्रीफिंग बैठक में भाग लेने के लिए समय पर सूचित किया जाए। देश भर की विभिन्न सेवाओं के अधिकारियों को चुनाव वाले राज्यों में सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों के रूप में तैनात किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्र में कहा गया है कि अधिकारियों को सूचित किया जा सकता है कि ब्रीफिंग बैठक से अनधिकृत अनुपस्थिति को आयोग द्वारा बहुत गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जा सकती है। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर अधिकारियों को आदेश लागू करने को कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close