बम धमाके में 20 की मौत : बम धमाके से दहल गया पूरा इलाका, 20 मौत, 50 से ज्यादा घायल, इलाके में हड़कंप

लाहौर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में रविवार को एक भीषण धमाका हुआ। इस धमाके में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि धमाका उस वक्त हुआ जब जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल (JUI-F) का सम्मेलन हो रहा था. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. अधिकारियों का कहना है कि इस धमाके में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल के एक प्रमुख नेता मौलाना जियाउल्लाह जान की भी बम धमाके में मौत हो गई है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को पेशावर और टिमरगेरा के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जियो न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि लगभग 50 लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने बताया कि 5 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह धमाका जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) के राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सभा में हुआ। हालांकि, अभी तक धमाके की किसी भी आतकंवादी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close