2053 लोगों की मौत: भूकंप ने मचायी तबाही, कई मकान ध्वस्त, जमीन में पड़ी दरारे, मौत का आंकड़ा 3000 के पार जाने की आशंका

Earthquakes In Afghanistan भारत हो या दुनिया के अन्य देश, इन दिनों भूकंप से दुनिया डोल रही है। भूकंप की लगातार आ रही खबरों के बीच अफगानिस्तान में भूकंप ने तबाही मचा दी है। भूकंप से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। हेरात में भूकंप से मरने वालों की संख्या मूल रूप से बताई गई संख्या से ज्यादा है. उन्होंने तत्काल मदद की अपील करते हुए कहा कि करीब छह गांव तबाह हो गए हैं और सैकड़ों नागरिक मलबे में दब गए हैं।

USGS से मिली जानकारी के आधार पर, 5.9 तीव्रता वाला लेटेस्ट भूकंप हेरात के ‘जिंदा जान’ जिले में 7.7 किमी की गहराई पर आया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप आसपास के फराह और बदगीस प्रांतों में भी महसूस किया गया। अफगानिस्तान में भूकंप आने का खतरा रहता है, खासकर हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला में, जो यूरेशियन और भारतीय टेक्टॉनिक प्लेटों के अभिसरण के पास स्थित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पझवोक अफगान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2022 में पूर्वी अफगानिस्तान के पहाड़ी क्षेत्र में एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें 1000 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 1500 लोग घायल हो गए। भूकंप से 465 घरों के तबाह होने की सूचना है और 135 क्षतिग्रस्त हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के दफ्तर ने कहा, भागीदारों और स्थानीय अधिकारियों का अनुमान है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि ध्वस्त इमारतों के नीचे कुछ लोगों के फंसे होने की खबरों के बीच खोज और बचाव प्रयास जारी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close