3 की मौत : मसानजोर डैम मे बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के दो बच्चे सहित 3 लोग डूबे

दुमका : झारखंड के दुमका जिले के मसानजोर डैम में बड़ा हादसा हो गया। यहां शुक्रवार की दोपहर नहाने गए एक ही परिवार के 3 सदस्य डैम में डूब गए, जिनकी पहचान रंजीत पुजहर उनका चार वर्षीय पुत्र अर पुजहर और छह वर्षीय पुत्री सिंपी पुजहर के रूप में हुई है।

रंजीत अपनी पत्नी निशा पुजहर एवं पुत्र अरुण व पुत्री सिपी के साथ डैम में नहाने गया था। उनकी पत्नी निशा डैम के किनारे पत्थर पर कपड़ा साफ करने लगी और रंजीत अपने पुत्र और पुत्री के साथ ट्यूब पर बने मचान पर बैठ कर डैम में नहाने चला गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रंजीत दोनों हाथ से दिव्यांग था। पति व बच्चों को डूबता देख पत्नी निशा शोर मचाते हुए झाझापाड़ा की ओर भागी और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण और मसानजोर थाना के प्रभारी सुगना मुंडा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इसके उपरांत गोताखोरों और जाल की मदद से बेटी का शव निकाला गया जबकि पिता और पुत्र की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close