3 हजार से अधिक अश्लील विडियो बनाने वाले सांसद को महिला पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार, पूर्व प्रधानमंत्री के पोते ने किया ये गंदा काम

3 hajaar se adhik ashleel vidiyo banaane vaale saansad ko mahila pulis kee teem ne kiya giraphtaar, jaanie kya hai vajah

बेंगलुरु। 3 हजार से ज्यादा अश्लील वीडियो बनाने वाले सांसद को आखिरकार भारत लौटना पड़ा,भारत लौटने पर महिला अधिकारी और उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बेगलुरु की एक अदालत ने शुक्रवार को जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता एवं सांसद प्रज्वल रेवन्ना को छह जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल को शुक्रवार जर्मनी के म्यूनिख से लौटने के बाद गिरफ्तार किया गया था.

कई महिलाओं के कथित रुप से यौन शोषण के वीडियो सामने आने के बाद हासन से सांसद प्रज्वल जर्मनी चले गए थे. प्रज्वल पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है. प्रज्वल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) उनसे पूछताछ करेगा. एसआईटी ने मेडिकल जांच के बाद प्रज्वल को अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

33 साल के प्रज्वल पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है. उसके खिलाफ अभी तक यौन उत्पीड़न के तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं. हासन से सांसद प्रज्वल ने एनडीए की ओर से चुनाव लड़ा है. कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को कहा कि महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना को प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार किया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी. इस बीच, प्रज्वल रेवन्ना के वकील ने कहा कि उनका मुवकिल विशेष जांच दल (एसआईटी) का पूरा सहयोग कर रहा है.

कौन हैं महिला अधिकारी

आईपीएस सुमन कर्नाटक 2013 बैच की हैं. वह कई जिलों की एसपी रह चुकी हैं. अभी सीआईडी में पोस्टेड हैं. वहीं सीमा लतकर 2011 बैच की आईपीएस हैं. वह सीआईडी से पहले डीसीपी, एआईजीपी क्राइम और एंटी टेरेरिस्ट सेल में सेवाएं दे चुकी हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी को जिस पुलिस टीम ने अंजाम दिया , उसमें सभी महिलाएं थीं. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 30 मई की आधी रात के बाद जब जर्मनी से आई फ्लाइट उतरी तो रेवन्ना को 3 महिला पुलिस अफसरों ने गिरफ्तार किया. रेवन्ना कर्नाटक हाईकोर्ट से बेल एप्लीकेशन रिजेक्ट होने के बाद भारत लौटा है. जनता दल सेक्युलर के वरिष्ठ नेता और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना ने हासन लोकसभा क्षेत्र से इस बार का चुनाव लड़ा है.

Related Articles

close