झारखंड के 3 लोगों की बिहार में पीट-पीटकर हत्या, टूर पर निकले 5 लोगों का रास्ते में हुआ विवाद, फायरिंग के बाद गुस्से में ग्रामीणों ने 3 को मार डाला

पलामू/औरंगाबाद । गोली मारकर एक की हत्या हुई, तो गुस्से में तीन लोगों को पीट-पीटकर मार डाला। चार लोगों की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस टीम की तैनाती की गयी है। मामला औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड की है। जहां एक कार की पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर देखते ही देखते माहौल पूरी तरह से खूनी हो गया। घटना में झारखंड के तीन लोगों की हत्या कर दी गयी। तीनों पलामू के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक तेतरिया मोड पर एक कार सवार ने अपनी वाहन को एक दुकान के पास खड़ कर दिया। दुकान के पास गाड़ी को खड़ा करने पर दुकानदार ने कार सवार को वहां से गाड़ी को हटाने कहा, जिसके बाद दुकानदार और वाहन ड्राइवर में विवाद हो गया। जिसके बाद गाड़ी ड्राइवर ने गोली चला दी। इस फायरिंग में दुकानदार तो बच गया, लेकिन दूसरे व्यक्ति राम शरण चौहान को गोली लग गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद बौखलायी भीड़ ने कार सवार लोगों को पीटना शुरू कर दिया। कार में 5 लोग सवार थे। गांव वालों ने तीन को मौके पर ही मार डाला, जबकि दो की हालत नाजुक है। कार झारखंड के पलामू के रहने वाले थे. मरने वालों में हैदरनगर निवासी मो. अरमान, मो. अंजार, मों. मुजाहिर शामिल हैं। घायलों में मो. वकील और अजित शर्मा की हालत नाजुक है।

पिटाई इतनी भयावह थी कि 2 सवारों की तो मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 1 की मौत अस्पताल में हुई, वहीं 1 कार सवार युवक का अभी भी इलाज जारी है। कार सवार मृतकों की पहचान झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर निवासी के रूप में की गई है. ये लोग कार से सासाराम में शेरशाह सूरी का मकबरा घूमने जा रहे थे। रास्ते में ही पूरी घटना हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close