ASI सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड : SSP एक्शन में! काम में लापरवाही बरतने वाले जवानों की अब खैर नहीं

रांची : कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के ऊपर एसएसपी किशोर कौशल ने कार्रवाई की है. बीते दो अगस्त को नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर चौक के पास जमशेदपुर जाने वाली सड़क में जाना-पहचाना नामक होटल के गेट के पीछे खड़ी पेट्रोलिंग 01 के वाहन को चेक किया गया.
चेकिंग के क्रम में पाया गया कि पेट्रोलिंग 01 में ड्यूटी में तैनात एएसआई विजय कुमार चौधरी, हवलदार महेन्द्र प्रसाद, सिपाही कृष्णा किस्कू और चालक शशि भूषण सिंह वाहन में सोये हुए थे. पेट्रोलिंग वाहन में इनकी प्रतिनियुक्ति ग्रामीण क्षेत्रों और नेशनल हाईवे पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर की गयी थी, परन्तु ये सब ड्यूटी के दौरान वाहन में सोते हुए पाये गए, जो कर्तव्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है. जिसके बाद एसएसपी ने चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.










