41 साल के टीचर ने 8 वीं क्लास के बच्ची से किया रेप

महाराष्ट्र : के बुलढाना से एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. 8वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को उसी के शिक्षक ने हवस का शिकार बनाया. इतना ही नहीं आरोपी टीचर ने किसी को कुछ भी बताने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी और बच्ची के अश्लील फोटो भी बनाए.

पीड़िता ने बताया कि डरा धमका कर आरोपी टीचर रेप करता रहा. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद से वह काफी डरी हुई है और उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल के टीचर ने किया बच्ची से रेप

पुलिस का कहना है कि बच्ची को धमकी और ब्लैकमेल कर शिक्षक ने कई बार उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची के परिजनों का कहना है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

पुलिस ने आरोपी टीचर को किया गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना पर पुलिस अधिकारी प्रल्हाद काटकर का कहना है कि 41 वर्षीय शिक्षक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी फोटो सोशियल मीडिया पर वायरल करने और माता पिता को जान से मारने की धमकी आड़ में बच्ची के साथ गलत काम करता है. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है. आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close