46 IAS Transfer: दीपक कुमार को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, राज्य सरकार ने झटके में 46 आईएएस अफसरों के किये तबादले, देखिये लिस्ट..

46 IAS Transfer: Deepak Kumar given the responsibility of Education Department, the state government transferred 46 IAS officers in a shock, see the list..

IAS Transfer News: साल बदलने के साथ ही प्रशासनिक ढांचा भी बदल दिया है। नए साल पर 46 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। यूपी की योगी सरकार ने देर रात एक साथ 46 आईएएस अफसरो के तबादले के आदेश जारी किये। दीपक कुमार को अपर मुख्य सचिव गृह वीजा पासपोर्ट सतर्कता विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त करते हुए प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है। वहीं, एल वेंकटेश्वरलू को वर्तमान पद के साथ कई अन्य जिम्मेदारियों दी गई हैं।

यहां देखें लिस्ट 👇 👇 👇 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेंकटेश्वरलू को प्रमुख सचिव समाज कल्याण तथा सैनिक कल्याण विभाग उत्तरप्रदेश, शासन-जनजाति विकास उत्तर प्रदेश प्रबंध निदेशक, यूपी सिडको निदेशक अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा-छत्रपति शाहूजी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तरप्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजेश कुमार सिंह बने होमगार्ड सचिव

राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव होमगार्ड बनाया गया है। बीएल मीणा को प्रमुख सचिव होम गार्ड के प्रभार से मुक्त किया गया है। वह उद्यान रेशम खाद्य प्रसंस्करण के प्रमुख सचिव बने रहेंगे। आलोक कुमार को सेकेंड प्रमुख सचिव हाथ करता एवं वस्त्रों उद्योग खादी एवं ग्रामोद्योग सार्वजनिक उद्यम प्राविधिक शिक्षा व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम उत्तर प्रदेश के प्रभाव से मुक्त करते हुए प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है।

 

किसे-कौन सा विभाग मिला?

नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभाव से अवमुक्त करते हुए प्रमुख सचिव प्रबुद्ध शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद का प्रभार प्रदान किया गया। वहीं, वीणा कुमारी मीना प्रमुख सचिव आयुष विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभाव से मुक्त किया गया है। संजय प्रसाद को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव गृह गोपन वीजा पासपोर्ट सतर्कता विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है।

 

अनिल गर्ग को स्टेट नोडल ऑफिसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के प्रभाग से अवमुक्त किया गया है। हालांकि, वह सीनियर प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन प्रति भूमि विकास कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा उत्तर प्रदेश शासन अध्यक्ष पैक स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के प्रबंध निदेशक बने रहेंगे।

Related Articles

close