5 थाना प्रभारी बदले : दुर्गापूजा के पहले दिन SSP ने 5 थाना प्रभारी बदले….. लंबे समय से एक ही जगह थे पदस्थ

धनबाद: दुर्गापूजा के पहले दिन धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने जिले के पांच थाना व ओपी प्रभारी को दूसरे थाना में स्थानांतरित किया है। इस लिस्ट में वैसे पुलिस पदाधिकारी शामिल है जो पिछले 2 वर्षों से एक ही थाना में पदस्थापित थे।
एसएसपी के आदेश से बलियापुर, जोगता, सोनारडीह, भौरा तथा ईस्ट बसुरिया के प्रभारी बदले गए।
- जोगता थाना प्रभारी पंकज वर्मा को बलियापुर का नया थानेदार बनाया गया।
- बलियापुर थाना की प्रभारी श्वेता कुमारी को सोनारडीह ओपी का प्रभारी बनाया गया।
- सोनारडीह ओपी के प्रभारी नीरज झा को बैंकमोड थाना में पदस्थापित किया है।
- निवर्तमान ओपी प्रभारी शंकर विश्वकर्मा को झरिया थाना में पदस्थापित किया गया है।
- बैंक मोड़ के जेएसआई जितेंद्र कुमार को भौरा ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है।
भौरा ओपी प्रभारी के पूर्व प्रभारी हिमांशु कुमार हाल ही में सिंदरी में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह समर्थक गौरव वक्ष उर्फ लकी सिंह के कार्यालय पर ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में विधि व्यवस्था संभालते हुए जख्मी हो गए थे। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी गैरमौजूदगी में ओपी क्षेत्र में व्यवस्था प्रभावित ना हो इसलिए जितेंद्र कुमार को प्रभार सौंपा गया है।
ये खबर भी पढ़ें…











