75 साल के बुढ़े ने की 60 साल की महिला से शादी, बेटी ने करायी पिता की शादी, चर्चा में है बुजुर्ग जोड़े की ये शादी

Azab Gazab Shadi: यूं तो पिता ही बेटी के हाथ पीले कराते हैं। लेकिन गुजरात में इससे उलट एक कहानी देखने को मिली है। जहां एक बेटी ने अपने 75 साल के बुजुर्ग पिता की शादी करायी। मामला गुजरात के महिसागर जिले के खानपुर तालुका स्थित अमेठी गांव का है। 75 साल के सायबा भाई डामोर की 60 साल की कंकु बेन परमार से शादी हुई है. खेती काम करके अपना गुजर करने वाले साइबा भाई डामोर की शादी उनकी बेटी ने सामाजिक रस्मों रिवाज से करवाई है।

अमेठी गांव में रहने वाले 75 साल के साइबा भाई डामोर की शादी गांव में रहने वाली 60 साल की कंकु बेन से करवाई गई है। साइबा भाई डामोर की पहली पत्नी का साल 2020 में निधन हो चुका था. वहीं, 60 साल की कंकु बेन के पति का भी निधन हो चुका है।साइबा भाई डामोर और कंकु बेन दोनों पहले से ही एक दूसरे को जानते थे और ये उनकी दूसरी शादी है. साइबा भाई की एक मात्र बेटी थी, जिसकी शादी हो चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे में बुढ़ापे में पिता की सेवा करने के लिए परिवार में कोई नहीं था. इस वजह से साइबा भाई की बेटी और दामाद ने खुद अपने पिता की दूसरी शादी करवाई।साइबा भाई डामोर अपनी दूसरी शादी में इतने खुश दिखे कि वो डीजे की धुन पर खूब नाचे. दो बुजुर्गों की शादी में पूरा गांव शामिल हुआ. शादी में गांव की महिलाओं सहित हर उम्र के लोग नाचते दिखे. 75 साल के साइबा भाई डामोर और 60 साल की कंकु बेन की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close