7th pay commission latest update : महंगाई भत्ते के आंकड़े का ऐलान, जानिए माह में कितनी होगी बढ़ोतरी..

7th pay commission latest update: केंद्रीय कर्मचारियो के लिए अच्छी खबर है। जून के AICPI-IW ( All India Consumer Price index-Industrial Worker) के आंकड़े आ गए हैं जिसमें 0.2 पॉइंट की बढ़त की बढ़ोतरी हुई है। यह आंकड़ा सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ता तय करने में मदद करता है। इसके मुताबिक इस बार डीए में 4 फीसदी की वृद्धि हो सकती है।

प्राप्त जानकारों के अनुसार इसका ऐलान सितंबर में हो सकता है। एजी ऑफिस ब्रदर हुड प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष और महंगाई भत्ते की गणना करने वाले हरिशंकर तिवारी के मुताबिक जनवरी से जून तक के AICPI के आंकड़ों से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की तस्वीर साफ हो गई है। एक करोड़ से ज्यादा केंद्र कर्मचारियों और पेंशनरों को इस बार महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी का हाइक मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सितंबर में हो सकता है बढ़ोतरी का ऐलान।

अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने बताया कि इस बार महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी की वृद्धि तय है। जिसका ऐलान सितंबर में नवरात्र के आसपास हो सकता है। उनके मुताबिक महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ेगा तो यह बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगी । इससे पहले जनवरी में इसमें 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई थी और यह 34 फ़ीसद हो गया था। यह बढ़ोतरी सातवां वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए होगी।

सैलरी में होगा कितना बढ़ोतरी।

केंद्रीय कर्मचारियों की सातवें वेतनमान के तहत मिनिमम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपए महीना है। डीए में बढ़ोतरी का मतलब है कि हर महीने से 6,840 रूपये महंगाई भत्ते के रूप में मिलेंगे । यानी कर्मचारियों को कम से कम 720 रुपए महीने का फायदा होने वाला है । साल में उन्हें 8,640 रुपए का फायदा होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close