8 की मौत : पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, 8 की मौत , बचाव कार्य जारी

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बड़ा हादसा हो गया है. दत्तापुकुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया है. हादसे में आठ लोग मारे गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के कारण पता कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना जगन्नाथपुर गांव की है. ब्लास्ट से फैक्ट्री वाली बिल्डिंग ध्वस्त हो गई है. चारों तरफ मलबा फैल गया. पूरी बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला. फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया. मौके पर कूलिंग का काम जारी है. ब्लास्ट की वजह से कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. शव बुरी तरह झुलस गए थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है. घायलों को इलाज के लिए बारासात अस्पताल ले जाया गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन अवैध पटाखा फैक्ट्रियों को टीएमसी नेताओं की मदद से चलाया जा रहा है और इसके लिए पुलिस को पैसे भी दिए जाते हैं. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक अन्य पटाखा फैक्ट्री में तोड़फोड़ कर दी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close