झारखंड सहित देश के 9 राज्यों को मिलेंगी वंदे भारत की सौगात

रांची: आज यानी 24 सितंबर को 11 राज्यों को 9 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 24 सितंबर को वीडियो लिंक के माध्यम से काचीगुडा-यशवंतपुर और विजयवाड़ा- एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री आज देशभर में नौ वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिनमें से दो ट्रेन का संचालन दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के क्षेत्राधिकार में होगा। दक्षिण मध्य रेलवे का मुख्यालय यहां सिकंदराबाद में है।

यहां काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर एक साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एससीआर ने यहां शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसने कहा कि दूसरा कार्यक्रम विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर होगा, जहां आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी हिस्सा ले सकते हैं। रांची से प्राप्त समाचार के अनुसार, झारखंड से दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन रांची और हावड़ा के बीच चलेगी। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लॉन्च की जाने वाली नौ नई वंदे भारत ट्रेनों की पूरी लिस्ट…

1 कासरगोड – तिरुवनंतपुरम (केरल)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2 जयपुर उदयपुर (राजस्थान)

3 विजयवाड़ा – चेन्नई (आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4 तिरुनेलवेली – चेन्नई (तमिलनाडु)

5 जामनगर- अहमदाबाद (गुजरात)

6 रांची – हावड़ा (झारखंड और पश्चिम बंगाल)

7 सिकंदराबाद (काचेगुडा ) – बेंगलुरु (यशवंतपुर) (तेलंगाना और कर्नाटक)

ऐप पर पढ़ें

8 राउरकेला – पुरी (ओडिशा)

9 पटना – हावड़ा (बिहार और पश्चिम बंगाल

Related Articles

close