झारखंड: हेमंत सोरेन आज जा सकते हैं दिल्ली, हो सकती है बड़े नेताओं से मुलाकात, जानिये क्या है इसकी वजह

Jharkhand: Hemant Soren may go to Delhi today, may meet big leaders, know the reason behind this

रांची/नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। सीएम सोरेन का दिल्ली में बड़ा व्यस्त कार्यक्रम रहने वाला है। इस दौरान देश के शीर्ष नेताओं से भी उनकी मुलाकात हो सकती है। दरअसल कल 24 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली नीति आयोग की शासी निकाय की 10वीं बैठक में हिस्सा लेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इस अहम बैठक में देशभर के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे। बैठक में विकसित भारत 2047 अभियान के तहत नगर विकास विभाग द्वारा तैयार किया गया विस्तृत रोडमैप भी प्रस्तुत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

नीति आयोग की शासी परिषद की यह वार्षिक बैठक 8 फरवरी 2015 को पहली बार आयोजित की गई थी और तब से हर वर्ष इसे आयोजित किया जाता है। पिछली बैठक 27 जुलाई 2024 को हुई थी, जिसमें भी प्रधानमंत्री मोदी ने अध्यक्षता की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच सहयोगात्मक संघवाद को मजबूती देना और देश के समग्र विकास के लिए साझा रणनीतियों पर चर्चा करना है। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्यों को अधिक अधिकार, वित्तीय सहायता, और नीतिगत सुझावों पर भी चर्चा हो सकती है।

Related Articles

close