कोरोना ब्रेकिंग: झारखंड में कोरोना का पहला मरीज मिला, अस्पताल में कराया गया भर्ती, आईसोलेशन में चल रहा है इलाज

Corona Breaking: First corona patient found in Jharkhand, admitted to hospital, undergoing treatment in isolation

Jharkhand Corona News : झारखंड में कोरोना से जुड़ी एक ब्रेकिंग खबर है। देश में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों के बीच अब खतरा झारखंड भी पहुंच गया है। झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीज का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक पॉजेटिव मरीज को रांची के सेंटीवेटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्ममेकर लाल विजय शाहदेव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खुद विजय शाहदेव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

संक्रमित विजय शाहदेव के मुताबिक मुंबई से रांची लौटते समय फ्लाइट में उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी जांच की गयी, जांच रिपोर्ट में वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तबीयत खराब होने के कारण वह झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड से जुड़ा काम नहीं कर सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

विजय शाहदेव ने अपील की है कि उनके संपर्क में आए लोग, जिनमें सिरदर्द, बदन दर्द, बुखार, खांसी या सर्दी जैसे लक्षण हों, वे तुरंत कोविड टेस्ट करवाएं। आपको बता दें कि झारखंड में कोरोना का खतरा ज्यादा बढ़ा नहीं है, लेकिन सरकार अभी से ही अलर्ट मूड में है।

Related Articles

close