Rain Alert: झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, रांची समेत 11 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

रांची: झारखंड में अभी से मौसम का मिजाज बदलने लगा है।प्रदेश का एक जिला ऐसा भी है, जहां अभी से धुंध छाने लगी है। कोहरे की वजह से बुधवार (7 सितंबर 2022) को सड़क दुर्घटना हो गयी, जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। इस बीच, मौसम केंद्र ने राजधानी रांची समेत 5 जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र ने जारी की चेतावनी

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा है कि देवघर, दुमका, गुमला, खूंटी और रांची जिला के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटे में मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन 6 जिलों में भी हो सकती है बारिश

इतना ही नहीं, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, पलामू और सिमडेगा के भी कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जतायी गयी है। इन जिलों में भी मेघ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा- सावधान और सतर्क रहें

मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि लोग सतर्क और सावधान रहें। अगर बाहर हैं, तो सुरक्षित स्थान में शरण लें। किसी पेड़ के नीचे खड़े न हों। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों के लिए खास दिशानिर्देश जारी किया गया है। कहा गया है कि वे मौसम सामान्य होने तक अपने खेतों में न जायें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close