कोरोना ब्रेकिंग: महिला डाक्टर, 2 नर्स सहित 6 लोग कोरोना संक्रमित, तीन लोगों का चल रहा अस्पताल में इलाज, कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने …

Corona Breaking: 6 people including a female doctor and 2 nurses are corona infected, three people are being treated in the hospital, the increasing infection of corona has ...

 Corona Update : कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे देश में कोरोना के संक्रमितों की संख्याता बढ़ रही है। अब इसकी चपेट में स्वास्थ्यकर्मी और डाक्टर भी आ रहे हैं। बिहार में भी कोरोना के मरीज काफी तेजी से बढ़े हैं। पटना में कोरोना के 6 नए मरीज मिले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौर के एक दिन पहले पटना AIIMS में एक महिला डॉक्टर, 2 महिला नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गयी है। सर्दी, खांसी, बुखार और दर्द के लक्षण पर तीनों की कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, NMCH मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी 2 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना की पॉजिटिव आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले पटना शहर के आरपीएस मोड़ के पास भी एक 42 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आयी थी। बीते 24 घंटे के अंदर कुल 6 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि ‘तीन मरीजों को भर्ती किया गया है। बाकी मरीज होम आइसोलेट हैं।’

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री का बिहार दौरा कल से होने वाला है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है। प्रधानमंत्री के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों की कोविड जांच की जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिविल सर्जन के मुताबिक सभी रैपिड किट से जांच की जायेगी, ताकि तत्काल रिपोर्ट मिल सके। उन्होंने बताया कि पटना जिले में कोरोना के केस मिलने के बाद PMCH, NMCH, न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल, शास्त्रीनगर LNJP हड्डी अस्पताल के अलावा सभी PHC और अनुमंडलीय अस्पतालों में जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close