झारखंड : “संजय सेठ जी और सी.पी. सिंह जी, मज़ा आ रहा है ना..”….भाजपा-सांसद की बाइक इंस्पेक्शन पर इरफान अंसारी ने कह दी ऐसी बात…पढ़कर आप भी ….

Jharkhand: "Sanjay Seth ji and C.P. Singh ji, are you having fun.."....Irfan Ansari said such a thing on BJP MP's bike inspection...you will also be surprised after reading it....

रांची। रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो गया है। अगले महीने यानि 10 जून तक इसका उद्घाटन कराने की तैयारी थी, लेकिन अब जून के अंतिम सप्ताह में उद्घाटन होगा। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन होगा। यह जानकारी केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण करने के क्रम में दी। गुरुवार को उन्होंने विधायक सीपी सिंह के साथ मोटरसाइकिल से एलिवेटेड कॉरिडोर का जायजा लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर केंद्रीय मंत्री व विधायक सीपी सिंह के निरीक्षण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि संजय सेठ जी और सी.पी. सिंह जी, मज़ा आ रहा है ना… विकास की सवारी करके? “18 साल सोए रहे… अब कैमरा लेकर फ्लाईओवर पर रेस लगाने निकले हैं!” “जिस विकास को रोका, अब उसी पर स्टंट कर रहे हैं!” झारखंड वाकई बदल रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इरफान अंसारी यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि जो बदलाव आप 18 साल में नहीं कर पाए, उसका साक्षी आज पूरा रांची बन रहा है। धन्यवाद तो बनता है जनप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का, जिनके अथक प्रयासों से आज रांची के चारों ओर आधुनिक फ्लाईओवर खड़े हैं। ये वही फ्लाईओवर हैं, जिनका सपना झारखंड ने बरसों से देखा… लेकिन भाजपा के नेताओं ने सिर्फ ठगने और टालने का काम किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इरफान अंसारी ने कहा कि जब हमनें विकास की ईंट रखी, आपने हमारा पुतला जलाया। जब हमने जनता के लिए काम किया, आपने अफवाहें उड़ाईं। और आज जब वही फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया, तो आप दोनों बाइक स्टार्ट कर रेस लगाने निकल पड़े, जैसे कोई व्यक्तिगत उपलब्धि हो! वाह! मेहनत हमारी… Showoff आपका! ये जनता है, सब देख रही है — कि जिनके शासन में एक फ्लाईओवर तक नहीं बन सका, आज वही फ्लाईओवर पर कैमरे लेकर “इंस्पेक्शन” करने निकले हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आपको फ्लाईओवर की ऊँचाई से नीचे झांककर देखना चाहिए — वहां खड़ा है स्वास्थ्य विभाग… हम मुस्तैद हैं! क्योंकि हमें मालूम है — आपकी तेज़ बाइक पर हेलमेट ज़रा ढीली हो सकती है। लेकिन घबराइए मत… नीचे डॉ. इरफान अंसारी खड़े हैं, सुरक्षा देने को तैयार, हर उस झूठ और दिखावे से जो जनता को गुमराह करने आए। जनता अब सब समझती है — विकास पर दावा वो कर रहे हैं, जिन्होंने 18 साल तक विकास का गला घोंटा।

Related Articles

close