झारखंड: पहले जबरन पिलायी शराब, फिर पति के सामने ही चार युवकों ने पत्नी की लूट ली आबरू, FIR के बाद आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand: First forced to drink alcohol, then four youths raped the wife in front of the husband, accused arrested after FIR

Jharkhand Crime news: पहले जबरन शराब पिलायी और फिर पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। दिल दहला देने वाली ये घटना बोकारो जिले की है, जहां सेक्टर 12 में ये घिनौनी घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी। पति के सामने ही चारों युवकों ने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक दुष्कर्म से पहले जबरन पति-पत्नी को शराब पिलायी गयी। जब पति-पत्नी ने इसका विरोध किया, तो मारपीट की गयी। इसके बाद महिला से चारों युवकों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। महिला की मेडिकल जांच में भी रेप की पुष्टि हो गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता के मुताबिक सदर अस्पताल स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में पति के साथ काम करती है, काम खत्म करने के बाद पति के साथ सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के दुंदीबाद बाजार में सामान खरीदने गयी थी। इसी दौरान इसी बीच अनजान चार लोगों ने घेर लिया। उन्होंने पति-पत्नी को जबरन शराब पीने को मजबूर किया। नशे की हालत में विरोध करने पर पति और पत्नी के साथ मारपीट की. इसके बाद सभी ने दुष्कर्म किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि महिला धनबाद के मधुबन की रहनेवाली है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दिलीप कुमार (22 वर्ष), अजय कुमार (25 वर्ष), जय कुमार (उम्र 28) और एक अन्य (उम्र 27 वर्ष) है। सभी आरोपी टोटो चलाते हैं।

Related Articles

close