सुहागरात के पहले दुल्हन अपने प्रेमी संग हो गयी फरार, दुल्हा ने प्रेमी से मांगा 3 लाख का हर्जाना, कहा, दहेज का सामान और बीबी दोनों ले लो….लेकिन

Bride ran away with her lover before the wedding night, groom demanded 3 lakh rupees as compensation from lover, said take both the dowry items and wife...but

Regional News : फिर एक दुल्हन ने कांड कर दिया। सुहागरात के पहले ही दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो गयी। दुल्हन की इस करतूत के बाद ससुराल में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पंचायत ने फैसला लिया है कि प्रेमी दुल्हा को 3 लाख रुपये का हर्जाना देगा। मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का है। जहां शादी के पहले ही दिन एक नवविवाहिता प्रेमी संग फरार हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बभनी थाना क्षेत्र की है, जहां 27 मई को युवती की शादी हुई थी। शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन ने प्रेमी को ससुराल बुलाया और बाइक पर बैठकर उसके साथ चली गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। रात को ही दुल्हन ने अपने प्रेमी को बुला लिया था और मौका पाकर उसके साथ निकल गई।

इधर, जब घरवालों को इस बात की जानकारी हुई, तो विरोध हुआ। इसके बाद प्रेमी ने युवती को उसके मायके भेज दिया। परिजन उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामला पंचायत में ले जाया गया। तीन गांवों के प्रधान, ग्रामीण, ससुराल और मायके पक्ष के लोग पंचायत के लिए जुटे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसमें प्रस्ताव रखा गया कि प्रेमी शादी में हुए करीब तीन लाख रुपए खर्च की भरपाई करे और लड़की को अपने साथ ले जाए। यह भी तय हुआ कि लड़की पक्ष से जो सामान वर पक्ष को मिला है, वह प्रेमी को दे दिया जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि प्रेमी और उसके परिजनों ने इतना खर्च चुकाने में असमर्थता जताई। उनका कहना था कि इतनी बड़ी रकम तत्काल देना संभव नहीं। वहीं पंचों का कहना था कि फैसला तुरंत मानना होगा। जब सहमति नहीं बनी तो वर पक्ष ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही।

 

थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की जाएगी। फिलहाल अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हालांकि लड़के के परिजनों का कहना है कि वह जल्द ही मामले की शिकायत पुलिस में करेंगे। फिलहाम मामला सुलझ नहीं सका है।

Related Articles

close