सिपाही की सड़क हादसे में गयी जान, बकरीद की सुरक्षा व्यवस्था में थी तैनाती, ड्यूटी से लौटने के दौरान हुआ हादसा

A soldier died in a road accident, he was deployed in the security arrangements of Bakrid, the accident happened while returning from duty

Police Accident News : सड़क हादसे में एक सिपाही की जान चली गयी। ड्यूटी से लौटने के दौरान सिपाही को पिकअप ने टक्कर मार दी। इस घटना में सिपाही की मौके पर ही जान चली गयी। जवान का नाम मुन्ना कुमार है। घटना बिहार के बक्सर जिले की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक सिपाही मुन्ना कुमार बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) का जवान है। घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान मुंगाव गांव निवासी मुन्ना कुमार (35) के रूप में हुई है। वे डुमरांव स्थित बीएमपी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत थे। उनकी पोस्टिंग भागलपुर जिले के बांका में थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक बकरीद की विशेष ड्यूटी से लौटते समय रात करीब 11 बजे कोरानसराय चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोरानसराय की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन, तब तक सिपाही की जान जा चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश जारी है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जवान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। घटना को लेकर पुलिस महकमे में शोक है।

Related Articles

close