झारखंड: बहन से छेड़खानी का किया विरोध, तो सरफिरे आशिक ने दोस्तों के साथ मिलकर ले ली जान, पुलिस ने 48 घंटे में किया विजयपथ हत्याकांड का पर्दाफाश

Jharkhand: When a girl protested against molestation of her sister, a crazy lover along with his friends killed her, police solved Vijaypath murder case in 48 hours

लातेहार: बहन से छेड़खानी का विरोध किया, तो तीन लड़कों ने भाई की चाकू मारकर जान ले ली। बालूमाथ के विजयपथ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि बहन से छेड़खानी का विरोध करने की कीमत ही विजयपथ को चुकानी पड़ी। पुलिस ने इसम मले मे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कियाहै।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक आरोपियों में मुख्य अभियुक्त रोशन कुमार विजयपथ बहन को परेशान किया करता था। जब विजयपथ ने इसका विरोध किया, तो आरोपी रोशन ने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी जान ले ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल विजयपथ 7 जून को अचानक लापता हो गया था। इस मामले में पुलिस की टीम ने जांच दल गठित किया था। पुलिस की छानबीन में 9 जून को विजयपथ का शव बरामद किया गया। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो मामला छेड़खानी से जुड़ता हुआ नजर आया। पुलिस ने पहले रोशन को हिरासत में लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को पूछताछ में रोशन कुमार ने बताया कि उसने अपने साथियों केस थ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कबूल किया है कि चाकू से वार कर आरोपियों ने जान ली है।

 

विजयपथ की बहन से रोशन बात करने की कोशिश करता था, लेकिन विजयपथ उसका विरोध करता था। विरोध की वजह से कई बार रोशन और विजयपथ में विवाद भी हुआ था, जिसके बाद रोशन ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान कर लिया। और फिर एक दिन मौका देखकर उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

Related Articles

close