ब्रेकिंग: 1-1 करोड़ मुआवजे का ऐलान, टाटा संस ने जारी किया बयान, घायलों का पूरा खर्च भी उठायेगा टाट, टूटे अस्पताल और नुकसान भी करेगा भारपायी

Plane Accident : प्लेन हादसे से जुड़ी एक बड़ी अपडेट आ रही है। हादसे में मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। टाटा की अधिपत्य वाली एयर इंडिया कंपनी की तरफ से मृतकों और घायलों के लिए मुआवजा घोषित किया है। टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने एक बयान जारी किया है।

बयान में कहा गया है कि है, “एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं।”(1-1 करोड़ मुआवजे)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टाटा संस की तरफ से मुआवजे का भी ऐलान किया गया है। पोस्ट में मुआवजे का ऐलान करते हुए लिखा है, “टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देगा। हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले।(1-1 करोड़ मुआवजे)

इसके अतिरिक्त, हम बी जे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे। हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं। टाटा ग्रुप ने यह भी कहा है कि हादसे में घायल हुए यात्रियों के इलाज का पूरा खर्च कंपनी उठाएगी। उन्हें हर आवश्यक मेडिकल सुविधा प्रदान की जाएगी। टाटा ग्रुप ने इस बात का भरोसा दिलाया कि कोई भी घायल यात्री इलाज से वंचित नहीं रहेगा और उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने के लिए सर्वोत्तम संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पुनर्निर्माण में भी मदद (1-1 करोड़ मुआवजे)
टाटा ग्रुप ने सामाजिक सहयोग की भावना दिखाते हुए यह भी घोषणा की कि वह अहमदाबाद के बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के पुनर्निर्माण में भी मदद करेगा। हादसे के बाद जिस तरह मेडिकल स्टाफ और सुविधाएं जुटाई गईं, टाटा ग्रुप ने उनकी सराहना की और कहा कि वह इस पूरे प्रयास में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close